हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री का दावेदार कौन होगा कईं चेहरे आ रहे हैं सामने / Who will be the next Chief Minister of Himachal, many faces are coming in front
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होते ही राजनीतिक दल अब सरकार बनाने के मंथन में जुटे हुए है। सबके जहन में अभी यह ही सवाल है कि हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो जयराम ठाकुर का नाम पक्का माना जा रहा है। क्योंकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद इसकी घोषणा कर चुके हैं। वहीं अगर कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब होती है तो सीएम कौन होगा इस पर अभी सस्पेंस है। कांग्रेस ने अभी इसको लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
कौल सिंह भी ठोक चुके हैं दावेदारी
सुखविंदर पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। इनके अलावा वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर भी कई मंचों से पर यह बोलते जरूर सुने गए कि वे भी मुख्यमंत्री हो सकते हैं। इनके साथ ही डलहौजी से आशा कुमारी भी कांग्रेस में बड़ा नाम है। इन सभी नामों पर कांग्रेस विचार कर सकती है।
पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस : प्रतिभा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से तंग है। कांग्रेस ने कर्मचारियों व आम जनता से जो वादे किए हैं उन्हें सत्ता में आने के बाद पूरा किया जाएगा।
अगर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड बरकरार रहता है तो इस बार कांग्रेस सरकार बना सकती है। ऐसे में पार्टी के अंदर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सीएम पद की मजबूत दावेदार हैं। प्रतिभा के अलावा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह और मुकेश अग्निहोत्री भी सीएम की रेस में हैं।
कांग्रेस में सीएम के चेहरों की सूची लंबी
बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव उतरी कांग्रेस के पास सूची बेहद लंबी है। यहां जिक्र विक्रमादित्य का भी जरूरी है। विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष हैं, जबकि अंतिम समय में उन्हें पिता पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह के नाम का भी साथ मिला है। कांग्रेस चुनाव जीत गई तो विक्रमादित्य सिंह का कद जरूर बढ़ेगा। उनके समर्थक युवा मुख्यमंत्री की मांग अलापने लगे हैं।