Pathaan Trailer Out

Pathaan Trailer Out: शाहरुख की पठान फिल्म के ट्रेलर ने मचाई धूम, 3 घंटे में 36 लाख से ज्यादा बार देखा गया, देखें वीडियो/Pathaan Trailer Out: Trailer of Shahrukh’s Pathan created a buzz, viewed more than 36 lakh times in 3 hours

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के फैंस के लिए खुशखबरी है कि तमाम विवादों के बीच उनकी चहेते स्टार्स की अपकमिंग फिल्म ‘पठान (Pathaan)’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर तारीफों के साथ-साथ आलोचनाओं की बाढ़ आ गई है। फिल्म पिछले कुछ समय से विवादों में फंसी हुई है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम (John Abraham) भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। चलिए ट्रेलर के बारे में अधिक जानते हैं।

Pathaan फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है

Pathaan फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में SRK के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। बात करें फिल्म के ट्रेलर की, तो जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, Pathaan का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन से भरा है। ट्रेलर के शुरुआत में जॉन अब्राहम दिखाई देते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि फिल्म ‘आउटफिक्स एक्स’ नाम के एक प्राइवेट टेररिस्ट ग्रुप पर फोकस करती है, जो किसी मकसद के लिए नहीं केवल कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता है।

ये ग्रुप भारत पर एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। ट्रेलर में आगे आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी दिखाई देते हैं। शाहरुख खान की एंट्री बीच में होती है, और जाहिर है इस एंट्री को दमदार एक्शन के साथ पूरा किया गया है। गौरतलब है कि फिल्म Pathaan में शाहरुख खान को रॉ एजेंट दिखाया गया है। ट्रेलर में दीपिका पादुकोण भी अपने ग्लैमर का भरपूर तड़का लगा रही हैं।
Pathaan के ट्रेलर को YRF ने अपने ऑफिशियल YouTube चैनल से शेयर किया है, जिसे खबर लिखते समय तक 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें कि Pathaan पिछले कुछ समय से विवादों में घिरी है

इससे अलग, बता दें कि Pathaan पिछले कुछ समय से विवादों में घिरी है। फिल्म में ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों पर खूब कंट्रोवर्सी हुई। यहां तक कि सोशल मीडिया पर लोग Pathaan को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। फिल्म में से इस गाने को हटाया जाने की मांग की जा रही है। Pathaan 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *