Jaggery Water Benefits: सुबह खाली पेट पिएं गुड़ का पानी, सेहत को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे/Jaggery Water Benefits: Drink jaggery water on an empty stomach in the morning, you will get amazing health benefits
गुड़ (Jaggery) का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, जिंक और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट गुड़ का पानी (Jaggery Water) पीना सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। खाली पेट सेवन करने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। यह पाचन को दुरुस्त रखने के साथ कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं, खाली पेट गुड़ का पानी पीने के फायदे।
1.इम्युनिटी बूस्ट होता है
Jaggery में विटामिन-सी, मैग्नीशियम, विटामिन-B6 उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। यह इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। सुबह खाली पेट गुड़ा का पानी (Jaggery Water) पीने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।
2.वजन घटाने में मददगार
गुड़ का स्वाद मीठा होता है, लेकिन यह वजन घटाने के लिए कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम वजन घटाने में सहायक है। वेट लॉस जर्नी में खाली पेट गुड़ का पानी (Jaggery Water) पी सकते हैं।
3.शरीर में खून बढ़ाता है
गुड़ का पानी (Jaggery Water) आयरन की कमी को दूर करता है। इसके सेवन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता मिलती है। जिन लोगों को एनिमिया की समस्या है, अपने डाइट में गुड़ को शामिल कर सकते हैं।
4.बॉडी को डिटॉक्स करता है
Jaggery का पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है।
ऐसे तैयार करें गुड़ का पानी (Jaggery Water)
- सबसे पहले पैन में पानी लें, इसमें Jaggery का टुकड़ा डालें।
- फिर इसे उबाल लें, गुड़ को अच्छी तरह से गलने दें।
- अब इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- गुड़ के पानी में नींबू का रस मिलाएं, फिर इसका सेवन करें।