14 नवंबर बाल दिवस 2022 के मौके पर कैसे अपने बच्चों को कर सकते हैं विश /How can you wish your children on the occasion of 14th November, Children’s Day 2022
आज 14 नवंबर 2022, सोमवार को देश में बाल दिवस मनाया जा रहा है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था। नेहरू जी को बच्चों से इतना ज्यादा प्यार करते थे कि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इस कारण नेहरू जी की याद में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। चिल्ड्रन डे के मौके पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बाल दिवस के दिन की लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं। आप भी इन मैसेज से कर सकते हैं विश-
बच्चों के छोटे हाथों को चांद सितारे छूने दो
चार किताबें पढ़ कर ये भी हम जैसे हो जाएंगे
निदा फाजली
उड़ने दो परिंदों को अभी शोख़ हवा में
फिर लौट के बचपन के ज़माने नहीं आते
बशीर बद्र
रोने की वजह न थी, न हंसने का बहाना था
क्यों हो गए हम इतने बड़े, इससे अच्छा तो बचपन का जमाना था
Happy Children’s Day
बचपन है ऐसा खजाना, जो आता नहीं दोबारा
मुश्किल है इसको भुलाना, वो खेलना, कूदना और खाना,
और मौज-मस्ती में इठलाना
Happy Children’s Day
किताबों से निकल कर तितलियां गजलें सुनाती हैं
टिफिन रखती है मेरी मां तो बस्ता मुस्कुराता है
सिराज फैसल खान
मां की कहानी थी, परियों का फसाना था
बारिश में कागज की नाव थी, बचपन का वह हर मौसम सुहाना था
Happy Children’s Day
दुनिया में कुछ ऐसी चीजें हैं जिसको हम खरीद नहीं सकते।
इन चीजों में से एक है बचपन के दिन।
इस बाल दिवस पर अपने बचपन के दिन को याद करके उसका आनंद लें
Happy Children’s Day
हम अपनी इच्छानुसार अपने बच्चों को नहीं बना सकते!
हमें उन्हें उसी रूप में स्वीकारना और प्रेम करना होगा
जिस रूप में भगवान ने उन्हें दिया है!
-जवाहर लाल
Happy Childrens Day