Chanakya Quotes in Hindi

चाणक्य के अनमोल विचार/Chanakya Quotes in Hindi

आचार्य चाणक्य एक ऐसे कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ रहे हैं जिनकी नीतियों पर चलकर एक साधारण का बालक चंद्रगुप्त अखंड भारत का सम्राट बना।आचार्य चाणक्य की नीतियों का संग्रह ‘चाणक्य नीति’ ​में मिलता है।जिसमें उन्होंने अपने अनुभव के अनुसार कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है जो कि मनुष्य को हर क्षेत्र में काम आती हैं।चाणक्य नीति में आपको जीवन जीने का सही तरीका और सफलता हासिल करने के ​कुछ नियम मिलेंगे।आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य की वो बातें जो सुनने में तो बहुत कड़वी लगती हैं लेकिन उन्हें अपनाकर आपको सफलता अवश्य हासिल होगी।

1.दुष्टों और कांटो से बचने के सिर्फ दो ही उपाय है, जूतों से उन्हें कुचल डालना या उनसे दूर रहना।

2.जंगल की अग्नि चंदन की लकड़ी को भी जला देती है अर्थात दुष्ट व्यक्ति किसी का भी बुरा कर सकते है।

3.कामयाबी तक जाने वाले रास्ते सीधे नही होते है, लेकिन कामयाबी मिलने पर सभी रास्ते सीधे हो जाते है।

4.अगर जिंदगी में कोई बड़ा कदम लेने जा रहें हो तो याद रखना आपका अगला कदम पिछले से बेहतरीन हो।

5.बहुत से गुण होने के बावजूद भी सिर्फ एक दोष सब कुछ नष्ट कर सकता है।

6.शिक्षा इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती है, एक शिक्षित इंसान हर जगह सम्मान पाता है और शिक्षा सुंदरता को पराजित कर सकती है।

7.भाग्य उनका साथ देता है जो हर संकट का सामना करके भी अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहते है।

8.लाइफ में कामयाब होना है तो बहरे हो जाओ, क्योंकि ज्यादातर लोगों की बातें मनोबल गिराने वाली होती है।

9.शिक्षा अगर किसी घटिया इंसान से भी मिले तो लेने में संकोच नही करना चाहिए।

10.जो इंसान आलसी होता है ऐसे इंसान का ना तो वर्तमान होता है और ना ही कोई भविष्य होता है।

11.जिसे किसी के प्रति प्रेम होता है, उसे उसी से भय भी होता है, प्रेम ही सारे दुखों का मूल है इसलिए प्रेम बंधनों को तोड़कर सुखपूर्वक रहना चाहिए।

12.प्यार और लगाव दोनों में बहुत अंतर होता है, प्यार आपको आजाद करता है और लगाव आपको कमजोर करता है।

13.रिश्ते तोड़ने तो नही चाहिए, लेकिन जहां कदर ना हो वहां निभाने भी नही चाहिए।

14.जो हमारे दिल में रहते है, वो दूर होकर भी पास है लेकिन जो हमारे दिल में नही रहते है वो पास होकर भी दूर है।

15.जब प्रेम हाथ छुड़ाकर जा रहा हो तो उसे रोकना नही चाहिए क्योंकि प्रेम तो उसके हाथ छुड़ाने के पहले ही जा चुका था।

16.कष्ट और विपत्ति इंसान को शिक्षा देने वाले श्रेष्ठ गुण है, जो साहस के साथ उनका सामना करते है वो विजयी होते है।

17.दूसरों की गलतियों से भी सीखते रहो, क्योंकि अपने अनुभवों से सीखने को तुम्हारी आयु कम पड़ जाएगी।

18.पराजय तब नही होती है जब आप गिर जाते है पराजय तब होती है जब आप उठने से इंकार कर देते है।

19.इतनी जल्दी दुनिया की कोई चीज नही बदलती है, जितनी जल्दी इंसान की नीयत और नजरे बदल जाती है।

20.किसी भी लड़की के बारे में इतना ही बोलो जितना आप अपनी बहन के बारे में सुन सको।

21.औरतों में मर्दों के मुकाबले भूख दौ गुना, लज्जा चार गुना, साहस छ: गुना और कामना आठ गुना होती है।

22.भले ही आपने सबकुछ जान लिया हो, लेकिन फिर भी तुम स्त्री को कभी नही जान सकते है।

23.व्यक्ति को अपनी ही पत्नी से संतोष कर लेना चाहिए, चाहे वो रूपवती हो या साधारण, वह शिक्षित हो या अनपढ़, उसकी पत्नी है यही बड़ी बात है।

24.शरीर से सुंदर महिला आपको एक रात की खुशी दे सकती है लेकिन दिल से सुंदर महिला आपको जिंदगी भर सुख देती है।

25.जो स्त्री पराए घर में रहती है, जो पेड़ नदी किनारे रहते है, जो राजा मंत्री ना रखता हो, ये तीनों ही बहुत जल्दी नष्ट हो जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *